Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल ने महिला टी–२० सिरिज की उपाधि हासिल की

 

काठमांडू, ९ भादव
चार देश सम्मिलित महिला टी–ट्वान्टी सिरिज की उपाधि नेपाल ने जीत ली है । आज हुए फाइनल के खेल में नेपाल ने हांगकांग को १३ रन से हरा कर उपाधि प्राप्त की है । नेपाल के बैटिंङ के समय वर्षा होने लगी । इसके बाद खेल को डकवर्थ लुइस पद्दति के आधार पर फैसला किया गया है ।
मलेसिया की राजधानी क्वालालम्पुर स्थित वायुमास ओभल क्रिकेट मैदान में नेपाल ने टॉस जितने के बाद पहले बॉलिङ करने का निर्णय किया था । मलेसिया ने नेपाल के विरुद्ध बैटिङ करते हुए निर्धारित २० ओवर में ६ विकेट खोकर १०१ रन बनाया । १०२ रन के विजयी लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे नेपाल ने पाँच दशमलव तीन ओवर खेल के बाद वर्षा होने लगी जिसके बाद खेल को रोक दिया गया था । उस समय नेपाल ने एक विकेट खोकर ३७ रन बना लिया था । इन्दु बर्मा १९ तथा सीता राना मगर १३ रन बनाकर खेल रही थीं । उससे पहले काजल श्रेष्ठ बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गई । वर्षा अत्यधिक होने के बाद खेल पुनः शुरु नहीं हो सकी । उसके बाद ही नेपाल को विजयी घोषित कर दिया गया ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com