Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिन्धुपाल्चोक में बाढ़ तथा भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

 

 

काठमांडू, ९ भादव लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से सिन्धुपाल्चोक का जनजीवन प्रभावित हुआ है । मेलम्ची नदी में आए बाढ़ के कारण हेलम्बु गाँवपालिका–४ ग्याल्थुम के सरस्वती माध्यमिक विद्यालय का भवन शुक्रवार की शाम को बह गया है । यह जानकारी स्थानीय श्याम शर्मा ने दी है । साथ ही वहाँ के अन्य भवन भी खतरे में है । इसी तरह ग्याल्थुम बाजार भी खतरे में है ।

शुक्रवार की ही सुबह उसी विद्यालय के दो शौचालय भी बह गई थी । यद्यपि, बाढ़ के कारण अवरुद्ध हुए मेलम्ची नगरपालिका के विभिन्न स्थान के सड़क सञ्चालन में आ चुकी है । मेलम्ची–भोताङ सड़क खण्डस्थित मेलम्ची बजार तथा मेलम्ची नवलपुर सड़क खण्ड सडक भी सञ्चालन में आ चुकी है । मेलम्ची–तालामाराङ अन्तर्गत सिमखेत में जमे हुए मिट्टी को भी हटा दिया गया है जिससे यातायात में सुविधा हुई है । मेलम्ची–४ स्थित पिप्ले–पाटी भञ्ज्याङ भी सञ्चालन में आने के बाद भी खतरा कायम ही रहेगा । भूस्खलन के कारण मेलम्चीनगर के आधे दर्जन घर खतरे में है । आवश्यक सतर्कता अपनाने के लिए मेलम्ची नगरपालिका ने सभी से अनुरोध किया है । विभिन्न स्थान में हुए भूस्खलन के कारण हाइटेसन लाइन के पोल गिरने से जगह जगह में विद्युत् अवरुद्ध हो गया है ।इसी तरह पाँचपोखरी थाङपाल प्रवेश करने वाला मुख्य मार्ग भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com