Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकलविद्यालय का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।जन कल्याण प्रतिष्ठान एक विद्यालय अभियान द्वारा संचालित एकल बिद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को मारबाड़ी सेवा समिति में संपन्न हो गया।इस समापन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि हिंदू स्वयंसेवक संघ नेपाल के राष्ट्रीय प्रचारक वेद प्रकाश जी थे। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल में एकल विद्यालय में सेवा देने भाई-बहन को विशेष बधाई के पात्र हैं जो न्यून पारिश्रमिक में बच्चे को सनातन धर्म की शिक्षा के साथ बुनियादी शिक्षा दे रहे हैं। एकल विद्यालय के बच्चे अन्य बिद्यालय के बच्चों की अपेक्षा ज्यादा संस्कारी होते हैं।वे अपने माता-पिता तथा गुरु जनो को आदर करते हैं। राष्ट्र के प्रति वफादार होते हैं।आज हिंदू धर्म पर संकट उत्पन्न हो गया है। नेपाल में भी धर्मांतरण,लव जिहाद जैसी घटना घट रही है।इसे रोकधाम में एकल विद्यालय का अहम योगदान है।यही बच्चे युवा होने पर अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे है।आपकी छोटी राशि की सहयोग से ही एकल विद्यालय संचालित है।जनकल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष विनोद पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जन कल्याण प्रतिष्ठान जनकपुरधाम के अध्यक्ष मनोज रूंगटा, उपाध्यक्ष कमल चंद्र जैन, ईश्वरा तिवारी उपाध्यक्ष झापा,अंकलेश्वर यादव, जगन्नाथ राय,लाल बाबू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।तीन दिवसीय प्रशिक्षण में ढाई सौ लोगों की सहभागिता थीं। प्रशिक्षण अरविंद साह ने दीं। कार्यक्रम संचालन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेपाल केविभाग संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा, धनुषा जिला कार्यवाह विमल जी,विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह,योग गुरु मनोहर साह,मोहन कुमार का विशेष योगदान रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र , विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, तथा जनकल्याण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्राफ थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *