सन्दीप भाग लेंगे एसिया कप में, कल जाएंगे पाकिस्तान
काठमांडू,१० भादव
क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने के विरुद्ध मुद्दें की पेशी इसी भादव २१ गते के लिए तय की गई है । आज (रविवार) काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश प्रकाशप्रसाद पण्डित के १५ नम्बर इजलास में बलात्कार मुद्दें की होनी थी लेकिन ये नहीं हो पाई । इसके बाद अदालत ने भादव २१ गते का लिए दूसरी पेशी की तारीख दी है । जैसे ही पेशी की अगली तारीख रखी गई उसके साथ ही सन्दीप का एसिया कप में खेलना लगभग तया हो गया । क्रिकेट खेलने के लिए संदीप सोमवार (कल) पाकिस्तान जाएंगे । ।

