Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री महावीर युवा कमिटी के नये पदाधिकारियों का शपथग्रहण संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शनिवार को जनकपुरधाम के प्रतिष्ठित श्री महावीर युवा समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भव्यता पूर्वक संपन्न हुयी।इस शपथ ग्रहण समारोह के प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता विमलेन्द्र निधि थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। प्रजातंत्र आन्दोलन सहित अन्य आन्दोलनों में यहां युवाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि श्री महावीर युवा कमिटी जनकपुरधाम में सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ भाग लेती है। निवर्तमान अध्यक्ष बलराम साह की अध्यक्षता में संपन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी,महासचिव चंदन नागवंशी, सचिव आशुतोष कुमार साह” छोटू”, कोषाध्यक्ष चंदन राज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शशि कुमार साह,शशि कुमार साह,अजय कुमार साह,दीपक कुमार साह, संतोष कुमार शर्मा तथा अभिषेक राय को चुनाव प्रभारी राकेश बिक्रम साहनेपद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव,राम मंदिर के महंत राम गिरि,जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष , सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *