राम चंद्र वावू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। मारबाड़ी सेवा समिति द्वारा रविवार को मारबाड़ी सेवा समिति के सभाकक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। निर्मल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस श्रद्धांजलि सभा में राम चंद्र वावू के मंझले पुत्र इंजीनियर ई.प्रकाश चंद्र साह ने अपने पिता के जीवनी पर प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि राम सागर साह राम स्वरूप साह द्वारा स्थापित धर्म संस्था द्वारा एक कालेज,दो माध्यमिक विद्यालय जिसमें एक कन्या पाठशाला,महिनाथपुर में संस्कृत बिद्यालय, गंगा सागर सरोवर तट पर धर्म शाला,शिव मंदिर, जटही में पुल तथा शिव मंदिर , प्रादेशिक अस्पताल में भवन सहित कई निर्माण कार्य किए गये हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री शेर वहादुर देउबा,माधव कुमार नेपाल,मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र , पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ट नेता विमलेन्द्र निधि, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सांसद रघुवीर महासेठ, पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो सहित कई नेताओं तथा संस्थाओं के द्वारा भेजे गये शोक संदेश को पढ़ा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व.राम चंद्र बाबू के तस्वीर पर माल्यार्पण किए तथा एक मिनट का मौन रखें।



