Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंदी योद्धा इतिहास पुरुष श्रद्धेय राजेश्वर नेपाली जी का परलोक गवन

Rajeshwar Nepali
 

हार्दिक श्रद्धांजलि

नेपाल में हिन्दी को सम्मान दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले ,पिछले कई वर्षों से हिन्दी के लिए संगोष्ठी आयोजित करने वाले नेपाल के इतिहास पुरुष श्रद्धेय राजेश्वर नेपाली जी का परलोक गवन संपूर्ण मधेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हिमालिनी हिन्दी के योद्धा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करती है। दुख के इस घड़ी में ईश्वर परिवार जनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

हिमालिनी परिवार

Rajeshwar Nepali
राजेश्वर नेपाली

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। प्रजातंत्र सेनानी तथा लोकमत हिंदी साप्ताहिक के संपादक, नेपाल हिन्दी संस्था के अध्यक्ष राजेश्वर नेपाली का निधन सोमवार की शाम 8बजकर 7मिनट पर इलाज के दौरान जनकपुरधाम के मैक्स हास्पीटल में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 11बजे दूधमती नदी के तट पर किए जाने की जानकारी उनके मंझले दामाद तथा नेपाल टेलीविजन जनकपुरधाम के संवाददाता श्री नारायण साह ने दी हैं। 80बर्षीय स्व. राजेश्वर नेपाली पिछले कई महीनों से बीमार थे। उनके पुत्र राघवेंद्र साह वार्ड अध्यक्ष हैं।उनके निधन पर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह,मधेश दृष्टि, रेडियो वीरगंज, वीरगंज टिभी के अध्यक्ष ध्रुबसाह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

Read more https://www.himalini.com/166525/21/28/08/

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com