Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुणस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिवद्ध है – प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, १२ भादव
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि आम नागरिक को गुणस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिवद्ध है । आज प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रधानमन्त्री दाहाल ने सांसद उर्मिला थेवेले के प्रश्न का जबाब देते हुए यह बात कही । थेवेले का प्रश्न था कि – शिक्षा के पहुँच से गरीबो को दूर रखने की नीति रसकार क्यों बना रही है । इसी प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गुणस्तरीय शिक्षा के लिए प्रतिवद्ध हैं । उन्होंने कहा ‘आम नागरिक को गुणस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की नीति है और इसके लिए सरकार प्रतिवद्ध है । विद्यालय शिक्षा सम्बन्धी कानून के संशोधन और एकीकरण करने के लिए बहुत ही जल्द एक विधेयक संसद में पेश करने वाले हैं । नेपाल के संविधान में उल्लेख हुए आधारभूत शिक्षा अनिवार्य तथा निःशूल्क और माध्यमिक तह तक की शिक्षा निशूल्क उपलब्ध कराने के लिए सरकार निशूल्क पाठ्य पुस्तक आवासिय गैर आवासिय लक्षित समूह के साथ ही विभिन्न तरह के छात्रवृत्ती, प्याड आदि व्यवस्था की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *