Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चन्दा चौधरी का प्रश्न … क्या केवल कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार करते है

 

काठमांडू, १२ भादव
नेपाली कांग्रेस की सांसद चन्दा चौधरी ने संसद में नेपाली कांग्रेस के नेताओं पर प्रमाण नहीं होने के वाबजूद जेल में रखे जाने के प्रति अपनी असन्तुष्टि व्यक्त की है । मंगलवार संसद के विशेष समय में बोलते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि बुहत से पार्टी के नेताओं के प्रमाण होने के बावजूद भी कारवाई नहीं की गई लेकिन कांग्रेस नेताओं को प्रमाण नहीं होने पर भी पकड़ा गया है । उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया द्वारा जो दिखाया गया, रेकर्ड जो सुनाया गया, फेक न्यूज के आधार पर हमारे कांग्रेस के नेताओं पर कारवाई हो रही है लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ प्रमाण है लेकिन उनके प्रति कोई कारवाई नहीं हो रही है । उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि ‘हमारे नेताओं के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं होेने के वाबजूद उन्हें जेल में क्यों रखना ?
मैं ये नहीं कहती कि कारवाई नहीं हो लेकिन फेक समाचार के आधार पर नहीं हो । सत्य तथ्य प्रमाणित होने के बाद बाद गिरफ्तार करें तब कारवाई हो ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com