एमसीसी के उपाध्यक्ष काठमांडू में , शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
काठमांडू, १२ भादव
अमेरिकी अनुदान परियोजना एमसीसी (मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन) के उपाध्यक्ष क्यामरन एस अलफोर्ड तीन दिन के भ्रमण पर आज (मंगलवार) काठमांडू आए हैं । एमसीसी कार्यान्वयन के औपचारिक घोषणा के कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए अलफोर्ड काठमांडू आए हैं । अपने इस तीन दिवसीय भ्रमण में अलफोर्ड एमसीसी के साथ ही अन्य अमेरिकी परियोजना तथा स्थानीय सांस्कृतिक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’सहित प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे । भादव १५ गते वो स्वदेश वापस लौट जाएंगे । मिलेनियम च्यालेन्ज कम्प्याक्ट एमसीसी बुधवार से कार्यान्वयन की जा रही है ।


