Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी सक्रिय राजनीति में आना चाहे तो एमाले स्वागत करेगी – प्रमुख सचेतक गिरि

 

काठमांडू, १२ भादव
नेकपा एमाले के प्रमुख सचेतक पदम गिरि ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी सक्रिय राजनीति में आती हैं तो एमाले उनका स्वागत करेगी । मंगलवार प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद संचारकर्मी से बातचीत करते हुए प्रमुख सचेतक गिरि ने कहा कि भण्डारी नेकपा की पूर्व नेत्री रही हैं । एकबार फिर वो सक्रिय राजनीति में वापस आ सकती हैं । उन्होंने कहा कि – ‘पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी पूर्व नेता हैं । यदि वो फिर से एमाले में आकर सक्रिय राजनीति में आती हैं तो कानून भी उन्हें नहीं रोक सकता है और ना ही संविधान रोक सकता है । पार्टी का विधान भी नहीं रोक सकता है । आना या नहीं आना ये उनका अपना निर्णय है । वो पूरी गंभीरता के साथ इसपर विचार करके आएंगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *