रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन से अल नासर की हुई जीत
काठमांडू, १३ भादव
कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के कारण साउदी प्रो लिग में अल नासिर क्लब ने शानदार जीत हासिल की है । मंगलवार की रात रोनाल्डो प्रेरित अल नासिर अल शबाब पर ४–० से शानदार जीत हासिल की है । खेल के १३ वें मीनेट में कप्तान रोनाल्डा ने गोल कर अल नासिर को अग्रता दिलाई थी । रोनाल्डा ने ही ३८ वें मीनेट में गोल करते हुए टोली को अग्रता दिलाई । रोनाल्डो ने ही दोनों गोल पेनाल्टी के द्वारा की थी । खेल के ४० वें मीनेट में साडियो माने ने गोल करते हुए अल नासिर को ३–० की स्थिति में पहुँचा दिया । रोनाल्डो के पास को सदुपयोग करते हुए माने ने गोल किया था । ८० वें मीनेट में सुल्तान ने गोल करते हुए करते अल नासिर की जीत निश्चित कर दी थी । अल नासिर चार खेल की समाप्ति में १८ टिम सहभागी लिग के छठें स्थान में है ।

