Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरसिया नदी के प्रदूषित पर कमला अभियानी ने चिंता जतायी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। औद्योगिक शहर वीरगंज से वहनेवाली कभी जीवनदायिनी नदी सिससिया नदी का पानीआज काफी दूषित हो गया है। भारत सरकार से जल प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित कमला अभियानी बिक्रम यादव ने सिरसिया नदी के प्रदूषित होने पर चिंता जताई है। उन्होंने की बार नदी के वास्तविक सच्चाई जानने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सिरसिया नदी प्रदूषित होने का मुख्य कारण वीरगंज में संचालित कलकारखाना हैं!वीरगंज के कोरिडोर में संचालित कलकारखानों का अवशिष्ट पानी इसे में गिराया जाता है।वही बाजार के स्थानीय निवासी भी कचरा फेंकते हैं। स्थानीय निवासी जो उस समय नदी के पास खड़ा था।उनका उम्र अन्दाजी 80बर्ष था।अपना नाम राम नारायण कानूबताया।उन कहना थाकि जव हम करीब 25साल के थे तव चापाकल नहीं था।लोगोका भोज इसी नदी के पानी से पकता था।आज इसमें स्नान करने में झिझक होता है। रेडियो वीरगंज, वीरगंज टिभी के अध्यक्ष ध्रुबसाहने भी बताया कि बचपन में हम भी पिता जी के साथ बराबर स्नान करने आते थे।उस समय पानी इतना स्वच्छ रहता था कि स्नान के दौरान पी भी लेते हैं।जव कमला अभियानी बिक्रम यादव की टीम ने वीरगंज मेयर से मिले और सिरसिया नदी के प्रदूषित रोकथाम के लिए उनसे सबाल किए।सिरसिया नदी को लेकर वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह भी चिंतित दिखे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से अवशिष्ट रासायनिक जल के कारण सिरसिया नदी प्रदूषित हो गया है।कई बार फैक्ट्री मालिक को इसके एवज में जुर्माना भी लगा है।इसके लिए जन चेतना लाना होगा। फैक्ट्री भी चले और नदी का अस्तित्व भी बचा रहें।इसके लिए नेपाल सरकार को पहल करना होगा।लोगो में जन चेतना सिर्फ़ छठ पूजा तक ही रहता है। भारतीयबाणिज्य महादूत वीरगंज में कार्यरत कनस्लूट तरूण कुमार ने भी सिरसिया नदी के प्रदूषित होने पर चिंता जतायी हैं। उन्होंने कहा कि सबों के प्रयास से ही नदी के प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। नदी के स्थानीय लोगों द्वारा जगह जगह अतिक्रमित भी किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *