Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में सन ह्यूमन फाउंडेशन का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

 

माला मिश्रा, कोशी प्रदेश नेपाल । सन ह्यूमन फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बिभिन्न कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । इस तीन दिवसीय शिविर में महिला भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया । शिविर में समाज के हर तबका का लोग भाग लिया । शिविर में इंदौर से पहुचे फाउंडेशन के शून्य जी के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य रहने के लिए संगीत के माध्यम व्ययाम कराया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया । तीन दिवसीय शिविर में कई नामचीन चिकित्सक भी झूमते नजर आए । शिविर में शरीर स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी फल व अन्न से बने सामग्री से अल्पहार कराया गया। आयोजक फाउंडेशन के द्वारा लोगों के बीच निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी आहार के बारे में बताया गया । जोधपुर से पहुची मैत्री मां ने सहित एक दर्जन फाउंडेशन के सदस्यों ने भोजन से पूर्व संगीत के माध्यम से हमेशा खुश रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में कई चिकित्सक के अलावा बिराटनगर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति , कारोबारी , जनप्रतिनिधि भाग लेकर शरीर स्वास्थ्य , मन को आनंदित करने का उपाय को गम्भीरता से लिया । शिविर में दो दिनों से लगातार मौजूद कोशी प्रदेश सांसद भीम पराजुली , कोशी प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयराम यादव ने आयोजक फाउंडेशन का प्रशंसा करते हुए बिराटनगर में फिर से शिविर लगाने के लिए आयोजक से अनुरोध किया । शिविर को सभ्य और भब्य रूप से संचालन में आयोजक फाउंडेशन के सदस्यों के अलावा संचालन कमिटी के लोग सक्रिय हो सेवा दिया ।शिविर में बिराटनगर के अलावा जोगबनी के भी दर्जनों लोग पहुच स्वास्थ्य रहने के लिए आयोजित शिविर में भाग लिया ।

यह भी पढें   नेपाल में प्राकृतिक झील बनने से अगले तीन दिनों में बड़े खतरे की आशंका, चीन ने जारी की चेतावनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com