Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले महासचिव पोखरेल सहित की टोली का चीन प्रस्थान

 

काठमांडू, १७ भादव

नेकपा एमाले के महासचिव शङ्कर पोखरेल नेतृत्व की उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल चीन प्रस्थान करने वाली है । पोखरेल सहित की टोली शनिवार की शाम को प्रस्थान करेगी । यह जानकारी एमाले प्रचार विभाग के सचिव गगन विष्ट ने दी है ।
चीनी कम्युनिष्ट पार्टी के निमन्त्रणा में पार्टी महासचिव पोखरेल नेतृत्व की टोली में पार्टी के केन्द्रीय सदस्य सहित २२ लोग हैं । भ्रमण टोली में पार्टी स्थायी समिति सदस्य तथा परराष्ट्र मामिला विभाग प्रमुख डा. राजन भट्टराई, स्थायी समिति सदस्य तथा प्रचार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम, अखिल नेपाल महिला सङ्घ के अध्यक्ष दुकाभद्र हमाल के साथ ही केन्द्रीय तह के नेता भी सहभागी हैं ।
टोली गणतन्त्र चीन के तीन मुख्य शहर छोङछिङ, बेइजिङ और छिङहाइ में १३ दिन तक भ्रमण करेंगे । भ्रमण के समय में नेपाल और चीन के द्विपक्षीय सम्बन्ध का विविध पक्ष और एमाले चीनी कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीसी) बीच के पार्टीगत सम्बन्ध के विभिन्न आयामों को लेकर चचाए की जाएगी । यह जानकारी एमाले प्रचार विभाग के सचिव विष्ट ने दी । उनके अनुसार भ्रमण के क्रम में चीनी कम्युनिष्ट पार्टी के उच्चस्तर के नेताओं के साथ मुलाकात करेगी ।

यह भी पढें   “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com