बालेन ने कहा – सिंहदरबार में आग लगा दूँगा
काठमांडू, १७ भादव
शनिवार की शाम काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने सामाजिक सञ्जाल पर लिखा है कि– याद रख चोर सरकार । आज के दिन कुछ नहीं हुआ लेकिन कल से हमारे महानगरपालिका के किसी भी गाड़ी को यदि सरकार द्वारा रोका गया तो सिंहदरबार में आग लगा दूँगा ।
बालेन ने जैसे ही यह स्टाटस रखा कि यह भाइरल हो गया । सरकार प्रति आक्रोशित युवा जमात शुरु से ही बालेन का समर्थन करती आई है । तो वही बहुत से लोग हैं जिन्होंने बालेन के इस स्टाटस की आलोचना भी की है ।
बालेन ने यह स्टाटस शनिवार की रात ९ बजकर २१ मिनेट में लिखा । सूत्रों के अनुसार छुट्टी के दिन में ट्राफिक प्रहरी ने सरकारी गाड़ी सञ्चालन में कड़ाई की, शनिवार काठमांडू के कोटेश्वर में प्रहरी ने सरकारी गाड़ी रोक दी जिसमें बालेन की श्रीमती बैठी थी ।
प्रहरी के अनुसार काठमांडू महानगरपालिका के सरकारी गाड़ी को रोकने की पुष्टि करते हुए चालक को जानकारी दी कि बिदा के दिन में गाड़ी चलाने के लिए पास चाहिए । जब पूछताछ की तो चालक ने बताया कि गाड़ी में मैडम है । उसके बाद आक्रोशित बालेन ने सिंहदरबार में आग लगा देने की धमकी दी ।


