किशोर श्रीवास्तव कृत खरी खरी के २८ वर्ष
नई दिल्ली (भारत) निवासी एक सरकारी पत्रिका के संपादक किशोर श्रीवास्तव कृत जन चेतना कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी ‘खरी खरी’ ने अपने प्रदर्शन के २८ वर्ष पूरे कर लिये हैं। इस प्रदर्शनी का पहला आयोजन दिल्ली दूरदर्शन ज्ञानदीप मंडल की झांसी शाखा द्वारा झांसी में किया गया था तब से ले कर अब तक विभिन्न संस्थाओं सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों आदि के द्वारा झांसी व दिल्ली सहित इसके सौ से भी अधिक प्रदर्शन आगरा, मथुरा, खुर्जा, ललितपुर, उरई, देवबंद, जबलपुर, अंबाला, गाजियाबाद, शिलांग, बेलगाम, गोवा, सोलन, पुरी, डलहौजी, साहिबाबाद, हिम्मतनगर, भरतपुर, बिजनौर व नांदेड़ आदि विभिन्न जिलों में संपन्न हो चुके हैं। यह प्रदर्शनी कार्टून, छोटी कविताओं, स्लोगनों एवं लघुकथाओं के माध्यम से राष्ट्रभाषा हिंदी और सामाजिक, सांप्रदायिक सद्भाव के प्रचार(प्रसार एवं विभिन्न सामाजिक विसंगतियो पर कुठाराघात के मद्देनज़र वर्ष १९८४-८५ में तैयार की गई थी। जिसका निःशुल्क सफर सतत् जारी है। इस प्रदर्शनी के निःशुल्क आयोजन के लिये कोई भी प्रतिष्ठित संस्था श्री किशोर श्रीवास्तव से सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैmo. 9868709348, 8447673015 ph. 011-25889475 प्रस्तुतिः इरफान राही। 


