Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी को अमरीका आने का निमंत्रण

 
अमरीकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
अमरीकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमरीका आने का निमंत्रण दिया है.

अमरीकी विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात में ये न्यौता दिया ।

राष्ट्रपति ओबामा के निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि ओबामा ‘दोनों देशों की मजबूत साझेदारी के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं.’

मोदी ने उम्मीद जताई है कि उनकी अमरीका यात्रा से भारत और अमरीका की रणनीतिक साझीदारी को नई ऊर्जा मिलेगी.

यह भी पढें   महेश बस्नेत का बयान: दशैं, तिहार और छठ के बाद होगा सशक्त आंदोलन

ओबामा ने आम चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी को फ़ोन पर बधाई दी थी और उन्हें अमरीका आने का न्यौता दिया था.

साल 2005 में अमरीका ने 2002 में गुजरात दंगों के कारण मोदी को आधिकारिक कूटनीतिक वीज़ा देने से मना कर दिया था. उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

नरेंद्र मोदी अपनी अमरीका यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भी हिस्सा लेंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com