आज ही मुख्यमन्त्री पद में शपथ ले रहे हैं कार्की

विराटनगर, ८ सितम्बर । सर्वोच्च अदालत की परमादेश के बाद कोशी प्रदेश में नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता हिक्मतकुमार कार्की आज ही मुख्यमन्त्री पद में शपथ ले रहे हैं । कल बिहिबार सर्वोच्च अदालत ने परमादेश जारी करते हुए कहा था कि प्रदेशसभा में सबसे बड़ी राजनीतिक दल के संसदीय दल के नेता को ४८ घंटो के भीतर मुख्यमन्त्री नियुक्त किया जाए ।
अदालती आदेश अनुसार प्रदेशसभा में ४० सिटों के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रुप में रही नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता कार्की तीसरी बार मुख्यमन्त्री बनने जा रहे हैं । कार्की दूसरी बार मुख्यमन्त्री बन रहे हैं । इससे पहले गत साल पौष में कार्की मुख्यमन्त्री हुए थे । लेकिन विश्वास का मत प्राप्त न होने से उद्धव थापा मुख्यमन्त्री बन गए थे ।
बताया गया है कि मुख्यमन्त्री नियुक्त होने के बाद आज ही मन्त्रिपरिषद् भी बिस्तार होनेवाला है । प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा एमाले से तिलककुमार मेन्याङ्वो और एकराज कार्की मन्त्री बनने जा रहे हैं ।

