महेन्द्र यादव के ऊपर हथियार प्रहार का विरोध करते हुए तरुण दल ने किया प्रदर्शन
काठमांडू, ८ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के सहमहामन्त्री महेन्द्र यादव के ऊपर गत बुधबार काठमांडू में हथियार (खुकुरी) प्रहार हुआ था । उसी घटना को लेकर नेपाली कांग्रेस सबंद्ध युवासं गठन तरुण दल ने शुक्रबार काठमांडू में प्रदर्शन किया है । यादव के ऊपर नुवाकोट स्थायी निवासी श्याम सापकोटा ने खुकुरी प्रहार किया था । यादव के शर पर चोट है । उन का उपचार ट्रमा सेन्टर में हो रहा है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में तरुण दल सडक प्रदर्शन पर उतर आया है । विरोध सभा को सम्बोधन करते हुए तरुण दल के अध्यक्ष विद्वान गुरुङ ने कहा कि शान्ति सुरक्षा में गृहमन्त्री असफल साबित हो गए है, उनको पद से इस्तिफा देना चाहिए । इउन्होनें कहा है कि अगर गृहमन्त्री पद से इस्तिफ नहीं देते हैं तो प्रधानमन्त्री पुष्पकमाल दाहाल प्रचण्ड को पद से इस्तिफा देना होगा । इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसदों ने संसद् में भी आवाज उठाया है ।

