Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की शैक्षिक क्षेत्र में चीन का प्रवेश ! मदन भण्डारी फाउण्डेशन के साथ चीनी कॉलेज का सहकार्य

 

काठमांडू, ८ सितम्बर । नेकपा एमाले के नेताओं से संचालित ‘मदन भण्डारी फाउण्डेन’ और चीन के प्रमुख शहर छोङछिङ स्थित ‘छोङछिङ थ्री गर्जेज भोकेसनल कॉलेज’ के बीच शैक्षिक सहकार्य के लिए एक सम्झौता हुई है । शैक्षिक विकास, वैज्ञानिक शिक्षा का अध्ययन, सीपमूलक अनुसंधान के क्षेत्र में सहकार्य के लिए दो पक्षीय सम्झौता हुई है ।
नेकपा एमाले स्थायी कमिटी सदस्य तथा विदेश विभाग प्रमुख राजन भट्टराई का कहना है कि शैक्षिक विकास के लिए तालिम केन्द्र स्थापना, अध्ययन और प्राविधिक परियोजना संचालन के लिए दो संस्थाओं के बीच पाँच सुत्रीय सम्झौता हुई है । सम्झौतापत्र में फाउण्डन की ओर से अखिल नेपाल महिला संघ की अध्यक्ष तथा फाउण्डेसन के लिए केन्द्रीय सदस्य टुका हमाल और ‘छोङछिङ थ्री गर्जेज भोकेसनल कॉलेज’ की ओर से कॉलेज प्रमुख ली जीओ कुअङ ने हस्ताक्षर किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा एमाले के महासचिव शंकर भण्डारी की चीन भ्रमण के समय में इस विषय को लेकर सहमति हुई थी । नेकपा एमाले के स्थायी कमिटी सदस्य तथा प्रचार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम के अनुसार नेपाल की शैक्षिक विकास और वैज्ञानिक शिक्षा तथा सीपमुलक अनुसंधान के लिए सम्झौता महत्वपूर्ण साबित होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com