चीनी राजदूत की अभिव्यक्ति के विरुद्ध लोसपा ने किया जनकपुर में प्रदर्शन
जनकपुरधाम, ८ सितम्बर । नेपाल के लिए चीन के राजदूत छन सोङ की अभिव्यक्ति को लेकर लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने जनकपुरधाम में प्रदर्शन किया है । लोसपा धनुषा की अगुवाई में शुरु विरोध जुलुस जनक चौक से शुरु हुआ । जुलस शिव चौक, जनक चौक, राम चौक होते हुए पुनः जनक चौक पहुँच कर कोण सभा में परिणत हुआ था ।
सभा को सम्बोधन करने के लिए लोसपा मधेश प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व प्रदेश मन्त्री जितेन्द्र सोनल भी पहुँच गए थे । नेता सोनल ने सभा को सम्बोधन करते हुए कहा कि चीनी राजदूत सोङ ने नेपाल, नेपाल की अर्थ व्यवस्था और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर जो अभिव्यक्ति दी है, वह कुटनीतिक मर्याद के विपरित है, इसीलिए उनके साथ स्पष्टीकरण लेना चाहिए ।
नेता सोनल ने यह भी कहा कि नेपाल–भारत की आन्तरिक विषय में चीनी राजदूत को बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है । उनका मानना है कि चीन राजदूत ने नेपाल की आन्तरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की कोशीश की है । लोसपा धुनषा के अध्यक्ष परमेश्वर साह ने कहा कि चीनी राजदूत सोङ को तत्काल चीन वापस करना चाहिए ।

