एशिया कप क्रिकेट… आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच
काठमांडू, २४ भादव एशिया कप क्रिकेट अन्तर्गत आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेल होने वाला है । श्रीलङ्का के कोलम्बो में होने वाला यह खेल नेपाली समय अनुसार दोपहर सवा ३ बजे से होगा । खेल श्रीलङ्का के कोलोम्बो स्थित आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा ।
समूह चरण में भारत और पाकिस्तान का खेल वर्षा के कारण पूरा नहीं हो पाया और दोनों को एक एक अंक लेकर संतुष्ट होना पडा । सुपर फोर के पहले खेल में पाकिस्तान ने बङ्गलादेश को पराजित करके सुखद शुरुआत की ।
भारत के लिए आज का खेल सुपर फोर के लिए पहला खेल है । सुपर फोर में समूह ए से पाकिस्तान और भारत तथा समूह बी से श्रीलङ्का और बङ्गलादेश पहुँच चुके हैं । सुपर फोर में बङ्गलादेश दोनों ही मैच खेल चुकी है ।

