Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज पत्नी अक्षता के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में

 

नई दिल्ली,

ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज रविवार सुबह तड़के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ साढ़े सात बजे तक मंदिर में रहेंगे। सुनक की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि सुनक जल्द ही अक्षरधाम मंदिर पहुंचने वाले हैं। इसे देखते हुए चारों और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन की मतगणना पूरी

लक्ष्मी नगर चुंगी के पास से आईटीओ की तरफ जाने वाला विकास मार्ग को बैरिकेड लगा कर बंद किया गया हैं अक्षरधाम के आसपास भारी संख्या में सेना व पुलिस के जवान तैनात है किसी को एक मिनट तक नहीं रुकने दिया जा रहा।

मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों ने बेरिकेड्स लगा दिए हैं और भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए गए हैं। गौरतलब है देर रात से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जवान बारिश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने में मुस्तैद हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक दिल्ली में बारिश थमी हुई है।

यह भी पढें   मुक्तिनाथ विकास बैंक को डिजिटल भुगतान में तीन राष्ट्रीय सम्मान — फोनपे अनर्स २०२६

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com