नेपालगञ्ज विमान स्थल से २६ लाख नकद सहित सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
काठमांडू, २५ भादव – बाँके के नेपालगञ्ज विमान स्थल से २६ लाख रुपय नकद सहित सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
आन्तरिक राजस्व कार्यालय तुलसीपुर दाङ में कार्यरत अधिकृत खगेन्द्र सापकोटा को २६ लाख रुपया सहित गिरफ्तार करने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय बाँके ने दी है ।
प्रहरी के अनुसार विमानस्थल में सुरक्षा जाँच के क्रम में सापकोटा के झोला में ये रकम मिला । सापकोटा से पूछताछ, अनुसन्धान और कारवाई के लिए प्रहरी ने अख्तियार को जिम्मेदारी दी है ।


