मानवता को समर्पित रोटरी क्लब



मिथिलेश कुमार झा:इंसान अगर तय कर ले तो वह मानवता के लिए कुछ भी कर सकता है । मानव सेवा से बढÞकर कुछ नहीं है । तुलसीदास ने कहा है ‘बडÞा जतन मानस तन पावा’ अगर मानव तन पाना इतना महत्वपर्ूण्ा है, तो इसे र्सार्थक करना कितना महत्वपर्ूण्ा होगा । रोटरी क्लब एक ऐसी ही संस्था है जो पर्ूण्ारूपेण मानव सेवा को समर्पित है । रोटरी क्लब व्यवसायी उद्यमियों द्वारा संचालित संस्था है । इससे जुडÞे सभी सदस्य तन-मन-धन से मानव सेवा को समर्पित हैं ।
रोटरी इन्टरनेशनल की स्थापना १९०५ में अमेरिका में हर्ुइ थी । इसके जन्मदाता पाँल हेरिस थे । रोटरी फाउन्डेशन में रोटेरियन डोनेट करते हैं, इसमें जितनी भी रकम जमा होती है वह रोटेरियन और ननटोटेरियन के द्वारा होती है । रोटरी इन्टरनेशनल एडमिनेस्ट्रेटिभ कार्य को देखता है । रोटरी फाउन्डेशन का मुख्य उद्देश्य मानवीय सेवामूलक कार्य करना है, मानवीय सेवा से जुडÞे सभी कार्य इसकी निगरानी में होते हैं । वर्तमान में मिलिन्डा बिलगेट्स ट्रस्ट रोटरी फाउन्डेशन से जुडÞा हुआ है । पोलियो जैसी घातक बीमारी का उन्मूलन विश्वभर में रोटरी द्वारा ही सम्भव हो पाया है । लगभग विश्व के सभी देश इस घातक बीमारी से मुक्त हो चुके हैं । किन्तु अभी तीन और ऐसे देश हैं जहाँ से यह अभी समाप्त नहीं हर्ुइ है वह है, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजेरिया । ये वो देश हैं जहाँ से यह बीमारी अभी पर्ूण्ारूप से खत्म नहीं हर्ुइ है पर प्रयास जारी है । ‘इंन्ड पोलियो’ के नारा के साथ रोटरी इन्टरनेशनल की कोशिश जारी है ।
नेपाल में रोटरी का आगमन १३ अप्रील १९५९ को रोटरी क्लब आफ काठमान्डू के द्वारा हुआ इसे स्पान्सर रोटरी क्लब आफ दरभंगा ने किया था । १ जुलाई २००८ में नेपाल में रोटरी डिस्टिक्ट बनी । इसके पहले रोटेरियन, नेपाली रोटेरियन क्लब आदि सभी कलकत्ता के रोटरी डिस्टिक्ट से जुडÞे हुए थे । पर ये अब पूरी तरह नेपाल से संचालित होता है । डी. ३२९२ के अर्न्तर्गत भुटान का क्लब भी आता है ।
रोटरी फाउन्डेशन में इस रोटा इयर २०१३-१४ में करीब तीन लाख डालर नेपाल के रोटेरियन ने अनुदान के तौर पर जमा किया है । और इससे कहीं पाँच गुना ज्यादा अनुदान रोटरी फाउन्डेशन के द्वारा सामाजिक सेवा के लिए प्राप्त किया जा चुका है । इस राशि से फिलहाल ललितपुर जिला में चुँकि एक भी ब्लड बैंक नहीं था इसलिए वहाँ ब्लड बैंक बनाया गया है । पोखरा में डि्रंकिंग वाटर प्रोजेक्ट की स्थापना हर्ुइ है । विराटनगर में रोटरी नेशनल डाइलिसिस सेन्टर का उद्घाटन हो चुका है । इस वर्षमें १६ लाख डालर का प्रोजेक्ट अब तक आ चुका है । ऊपर जिस तीन लाख डालर अनुदान राशि की चर्चा हर्ुइ है उसके सर्न्दर्भ में कुछ रोटेरियन का उल्लेख आवश्यक है ।
रोटेरियन बासुदेव गोलयान जी, जो पास्ट डिस्टिक्ट गवर्नर और डिस्टिक्ट फाउन्डेशन कमिटि के चेयर्रपर्शन हैं और आप मानवता के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं । आप पूरी निष्ठा के साथ रोटरी फाउन्डेशन से जुडÞे हुए हैं । अपना महत्वपर्ूण्ा योगदान रोटरी क्लब को देते रहे हैं । आपने र्ोटरी फाउन्डेशन को २५ हजार डालर की राशि अनुदान स्वरूप प्रदान की है । उक्त राशि मानव कल्याण में एक महत्वपर्ूण्ा योगदान है ।
जया शाह जो आगामी २०१६-१७ के लिए डिस्टिक्ट गवर्नर चुनी जा चुकी हैं । आपकी सेवा भावना को देखते हुए इस महत्वपर्ूण्ा पद हेतु इन्हें नामित किया गया है आपने भी रोटरी फाउन्डेशन को २५ हजार डालर की महत्वपर्ूण्ा राशि अनुदान दिया है ।
संतोष रिजाल जो विराटनगर रोटरी क्लब के पास्ट प्रेसिडेन्ट हैं उन्होंने भी ११ हजार डालर की राशि अनुदान दिया है । आप भी मानव सेवा के प्रति सतत् प्रयत्नशील हैं ।
रोटरी क्लब आफ राजधानी के प्रेसिडेन्ट केदार नारायण मानन्धर जी १० हजार डालर अनुदान देकर मेजर डोनर बने हुए हैं । मैं स्वयं रोटरी क्लब आफ राजधानी का मेम्बर हूँ ।
इ. प्रफुल्लमान सिंह जी रोटरी क्लब आफ यल के पास्ट प्रेसिडेन्ट और वर्तमान में ट्रेनर के पद पर कार्यरत है । इन्होंने पहले चार हजार छः सौ डालर और फिर पाँच हजार चार सौ डालर कुल १० हजार डालर अनुदान देकर मेजर डोनर बने हुए हैं । रोटरी क्लब आफ विराटनगर के पास्ट प्रेसिडेन्ट सुरेन्द्र गोल्छा भी १० हजार डालर की अनुदान राशि देकर मेजर डोनर बन चुके हैं ।
मेजर डोनर की लिस्ट में रोटेरियन दिनेश गोल्छा जी का नाम भी शामिल है आपने भी १० हजार डालर अनुदान दिया है ।
इस बार अद्भुत रूप से अन्य रोटेरियन साथी ने अपना योगदान दिया है, जो निश्चय ही सराहनीय है । डिस्टिक्ट के लगभग सभी रोटेरियन ने कम से कम पाँच डालर का महत्वपर्ूण्ा अनुदान दिया है । ऐसा किसी भी देश के रोटा डिस्टिक्ट में इस वर्षनहीं हुआ है । मानव सेवा के इस महान यज्ञ में नेपाल के सभी रोटेरियन का योगदान अविस्मरणीय है । फन्डरेजिंग ऐनुअल गिभिंग परमानेन्ट फन्ड कमिटी के चेयर होने के नाते मैं व्यक्तिगत रूप से भी सभी रोटेरियन का कृतज्ञ हूँ और उनके महत्वपर्ूण्ा योगदान के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद देता हूँ । अपने योगदान से उन्होंने इस वर्षको सफल बनाया है ।
मैं विशेष तौर से गवर्नर दिलेन्द्रराज श्रेष्ठ का कृतज्ञ हूँ जिन्होंने मुझे इस कार्य हेतु, इस पद हेतु सही समझा और मेरा नाम प्रस्तावित किया । साथ ही बासुदेव गोल्यान जी के प्रति भी आभारी हूँ, उन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है और मेरा मनोबल बढÞाया है । ज्यादा से ज्यादा राशि जमा करने के लिए पे्ररित किया ।
रोटरी क्लब तीन तरह से अपना काम करता है, हृयूमेनेटिरियन, स्कालरशिप और भोकेशन्ल ट्रेनिंग टीम । उसी तरह इसके तीन ग्रान्ट होते हैं, डिस्टिक्ट ग्रान्ट, ग्लोबल ग्रान्ट और पैकेज ग्रान्ट । रोटरी क्लब छः तरह के एरिया में फोकस करता है। आवश्यकता और जरूरत के हिसाब से यह क्षेत्र तय करता है कि इसे कहाँ काम करना है । रोटरी फाउन्डेशन विश्व का दूसरा बडÞा और धनी फाउन्डेशन है लगभग १२ लाख रोटेरियन इससे सम्बद्ध हैं । दिन प्रति दिन इसका कार्यक्षेत्र बढÞता जा रहा है और साथ ही इसकी महत्ता भी सिद्ध हो रही है र्।र् इश्वरेच्छा से यह संस्था यूँ ही दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे और इससे मानव जाति की सेवा निष्पक्ष रूप से हो सके हम रोटेरियन की यही कामना और इच्छा है । ‘सेवा ही परमो धर्मः’ मानव जाति का यही मूल मंत्र होना चाहिए क्योंकि जिन्दगी एक बार ही मिलती है, इसे जितना र्सार्थक कर सको कर लो ।

