Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीज नृत्य में मारपिट, एक की मौत, ४ गिरफ्तार

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, १८ सितम्बर । हरितालिका तीज पर्व में आयोजित तीज–नृत्य के दौरान पाल्पा में मारपिट हुई है । मारपिट में एक की जान चली गई है । मारपिट में संलग्न ४ व्यक्तिको पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना पाल्पा जिला तिनाउ गांवपालिका–२ की है । यहां आयोजित तीज नृत्यु के दौरान मारपिट होने से २४ वर्षीय युवा सुनील खत्री की मृत्यु हुई है ।
जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक सन्तोष चन्द ने कहा है कि मारपिट में सहभागी ४ व्यक्ति को नियन्त्रण में लेकर अनुसंधान हो रहा है । उनके अनुसार घटना सोमबार रात की है, तिनाउ–२ घोडेबास में स्थानीयबासी भेला होकर तीज नृत्य कर रहे थे । उसी समय सुनिल और उनके साथी बीच झगडा शुरु हो गया । मारपिट में सुनील गम्भीर घायल हो गए थे । उनको उपचार के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल पहुँचाते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com