मैं जनता के जीवन स्तर में आमूल परिवर्तन करने के अभियान में लगा हूँ – प्रधानमन्त्री प्रचण्ड
काठमांडू, ३ असोज– नवेंं संविधान दिवस के अवसर पर आज शुभकामना सन्देश देते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा है कि –सरकार ने सुशासन, समृद्धि और सामाजिक न्याय के मार्ग को समृद्ध बनाते हुए संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को जनता के वास्तविक राज्य व्यवस्था में परिणत कर एक अभियान की शुरुआत की है ।
उन्होंने कहा है कि ‘संविधान कार्याव्यन में आवश्यक कानून निर्माण से लेकर कानून के परिपालन द्वारा जनता में राजनीतिक परिवर्तन की प्रत्याभूति कराने, प्राप्त राजनीतिक उपलब्धि को संस्थागत कर लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को सुदृढीकरण तथा सुशासन, समृद्धि और सामाजिक न्याय में आधारित राष्ट्र निर्माण के महाअभियान को शुरु करना सरकार की प्राथमिकता है । आगे उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मैं जनता के जीवन स्तर में आमूल परिवर्तन करने के अभियान में लगा हूँ
संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने स्वदेश तथा विदेश में रहने वाले सभी नेपाली को शुभकामना दी है ।

