प्रधानमन्त्री प्रचण्ड मिले नॉर्वे के प्रधानमन्त्री से

काठमांडू, ४ असोज – संयुक्त राष्ट्रसङ्घ के ७८ वें महासभा में नेपाल के नेतृत्व कर रहे न्यूयोर्क आए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और नॉर्वे के प्रधानमन्त्री यूनस गार स्टोरे बीच राष्ट्र सङ्घ के मुख्यालय में मुलकात हुई है । प्रधानमन्त्री दाहाल तथा नॉर्वे के प्रधानमन्त्री यूनस बीच द्विपक्षीय सम्बन्ध और बहुपक्षीय सहकार्य के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई ।
दोनों प्रधानमन्त्री बीच हुए इस मुलाकात में परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद, परराष्ट्र सचिव भरतराज पौडेल, परराष्ट्र मन्त्रालय की सहसचिव सेवा लम्साल सहभागी थीं । प्रधानमन्त्री दाहाल राष्ट्र सङ्घ के फोरम में भेंटघाट तथा सम्वाद को निरन्तरता दे रहे हैं ।