Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार और आन्दोलनरत शिक्षकों के बीच वार्ता निष्कर्षविहीन,विरोध आज भी रहेगी जारी

 

काठमांडू, ४ असोज – शिक्षा सम्बन्धी विधेयक के प्रावधान के विरुद्ध आन्दोलन में उतरे शिक्षकों के साथ सरकार से हुई वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के ही खत्म हुई है ।
आज सुबह ८ बजे गृह मन्त्रालय में हुई वार्ता सकारात्मक होते हुए भी बिना किसी निर्णय के ही समाप्त हुई है । ये जानकारी गृह मन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ के प्रेस सलाहकार कमल गिरी ने दी है ।
गृह मन्त्रालय में आज ८ से ९ बजे तक हुई वार्ता में नेपाल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष कमला तुलाधर सहित विभिन्न दल के शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
सरकार की ओर से गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, शिक्षामन्त्री अशोक राई, शिक्षासचिव सुरेश अधिकारी, काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी जितेन्द्र बस्नेत सहभागी थे । वार्ता में गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने शिक्षकों की समस्या सभी की साझा समस्या है । इसलिए समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । मन्त्री श्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमने शिक्षकों के जायज मांग को सम्बोधन करने तथा उसके लिए अन्य मन्त्रालय के साथ वार्ता करने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

यह भी पढें   मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ – गृहमंत्री गुरुङ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com