Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल तथा चीन के बीच हुए १२ बुँदे समझौते पर हस्ताक्षर

 

काठमांडू, ८ असोज – नेपाल तथा चीन के बीच विभिन्न विकास परियोजना अन्तर्गत १२ वटा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं । बीजिंग स्थित ग्रेटहल ऑफ दि पिपुल में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और चीनी समकक्षी लि छ्याङबीच की मुलाकात के बाद द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं । कृषि, पूर्वाधार, विद्युत के साथ ही अन्य १२ परियोजना में हस्ताक्षर होने की जानकारी प्रधानमन्त्री सचिवालय ने दी है । समझौते की औपचारिक जानकारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिवालय ने दी है ।
दाहाल और चीनी समकक्षी छ्याङ के बीच मुलाकात से पहले चीनी जनमुक्ति सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया था । इसी तरह आज ही सुबह प्रधानमन्त्री दाहाल और चीनी जनकांग्रेस के अध्यक्ष झाओ लिजी बीच भी मुलाकत हुई थी । प्रधानमन्त्री छियाङ ने कहा कि– नेपाल के प्रधानमन्त्री दाहाल भ्रमण द्विपक्षीय सम्बन्ध को विस्तार और सुदृढ़ीकरण करने में और भी सहयोगी बनेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *