Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री कार्की आज मन्त्रिपरिषद का कर रहे हैं विस्तार

 

काठमांडू, ८ असोज – विश्वास के मत लेने के अन्तिम तय की गई तारीख अब नजदीक आ गई है । ऐसे समय में कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री हिक्मत कुमार कार्की आज मन्त्रिपरिषद का विस्तार कर रहे हैं । उन्होंने नेकपा एमाले के ४ नेताओं को आज मन्त्री नियुक्त करते हुए मन्त्रिपरिषद का विस्तार कर रहे हैं । मन्त्री बनने वालों के नाम सार्वजनिक नहीं किया है । यद्यपि स्रोत अनुसार लिलाबल्लभ अधिकारी, बुद्धिकुमार राजभण्डारी के साथ ही अन्य के मन्त्री बनने की सम्भावना है ।
नेकपा एमाले के प्रमुख सचेतक रेवतीरमण भण्डारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि नवनियुक्त मन्त्री सभी नेकपा एमाले के ही हैं और उन सभी को शपथ ग्रहण समारोह में दिन के तीन बजे आने को कहा है ।
सर्वोच्च अदालत के परमादेश के बाद एमाले संसदीय दल के नेता कार्की पिछली बार भदौ २२ गते मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए थे । मुख्यमन्त्री की नियुक्त एक महीना भित्र विश्वास का मत संवैधानिक व्यवस्था अनुसार आगामी २१ गते के भीतर विश्वास का मत ले लेना होगा । विश्वास का मत लेने की तारीख खत्म होने में करीब दो सप्ताह बाकी है और आज वो मंत्री परिषद विस्तार कर रहे हैं । कोशी प्रदेश में हाल तीन मन्त्री और एक राज्यमन्त्री हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *