स्वास्थ्यकर्मी पर आक्रमण करने वाले दोषियों पर कारबाही के लिए गृह मन्त्रालय प्रतिबद्ध
काठमांडू, ११ असोज – गृह मन्त्रालय कुछ समय से मकवानपुर, कञ्चनपुर, लमजुङ, कास्की के साथ ही अन्य जिलों के स्वास्थ्य संस्था में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी पर हुए आक्रमण के घटना के प्रति गम्भीर हुई है ।
मन्त्रालय ने घटना में स्वास्थ्यकर्मी पर आक्रमण करने के कार्य में संलग्न दोषी को प्रशासनिक एवं कानूनी कारबाही करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।
समय–समय में हुए इस तरह के समस्या को समाधान करने के लिए असोज ९ गते उपप्रधानमन्त्री एवं गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्यामन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत और सम्बन्धित सरोकार वाले निकाय के प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुई बैठक में निर्णय कार्यान्वयन के लिए स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय, नेपाल प्रहरी प्रधान कार्यालय और सभी जिला प्रशासन कार्यालय में पत्राचार किया है ।
सभी नागरिकों से भी कहा गया है कि यदि किसी भी स्वास्थ्यकर्मी पर आक्रमण किया गया तो कानून अनुसार कडी कारबाही की जाएगी । मंत्रालय ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए सबों से आग्रह किया है कि सभी अपने अपने क्षेत्र से भूमिका निर्वाह करें ।


