दर्जनों लोगों ने आजपा की सदस्यता ग्रहण कीं
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। बुधवार को गढी माई नगरपालिका वार्ड 7धनाडी में आयोजित पार्टी प्रवेश तथा अंतरक्रिया प्रभु साह के प्रमुख अतिथि में संपन्न हुई।इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में अराजकता, भ्रष्टाचार का वोलवाला बढ़ गया है। वर्तमान समय में सत्ता के लोभ में पार्टियां देश को बर्बाद करने तुली है। आजपा पार्टी ही देश को सही दिशा दे सकती है। कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के चर्चित नेता मुकेश कुमार यादव, सुरेश यादव, नेकपा एस का सोगारथ राय, नेकपा एमाले का बतहूठाकुर सहित दर्जनों नेता तथा कार्यकर्ता विभिन्न पार्टी त्याग कर आजपा की सदस्यता ग्रहण कीं। सभी को प्रभु साह ने माला तथा अबीर लगाकर स्वागत किया।


