Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती मनायी गयी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। बृहस्पतिवार को जनकपुरधाम में हजरत मोहम्मद साहब का जयंती मनायी गयी।इस अवसर पर तिरहुता गाछी में जश्न ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक डे1498 प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव के प्रमुख अतिथि में मनायी गयी। इस अवसर उन्होंने कहा कि पैगम्बर साहब विश्व में भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया।मानव मानव में भाईचारा स्थापित हो।हमें पैगम्बर मुहम्मद साहब के आदर्शो पर चलना है। अब्दुल रिजबी की अध्यक्षता में संपन्न इस मोहम्मद डे पर पूर्व मंत्री तथा स्थानीय सांसद जूली कुमारी महतो, मधेश प्रदेश के गृहमंत्री मो. शमिम,  धनुषा जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर जुलुस निकाली गयी थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *