Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे भारतीय प्रम नरेन्द्र मोदी का स्वागत की तयारी

 

ModiFacebook1कैलास दास,जनकपुर, साउन ३ । वृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद के आयोजना में शनिवार को आयोजित सर्वपक्षीय बैठक से भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने की तैयारी विशेष विचार विमर्ष किया गया ।

साउन १९ गते नेपाल भ्रमण के क्रम में भारतीय प्रम मोदी को जनकपुर का भ्रमण साउन २० गते को निश्चित किया गया है । पर्यटन मन्त्रालय काठमाण्डू से मिली जानकारी के अनुसार वृहत्तर का अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

उन्होने यह भी कहा कि जनकपुर मे उन्हे भव्य तैयारी किया जाए और इस तैयारी मे नागरिक समाज, पत्रकार, बुद्धिजीवि, व्यापारी संघ संस्था सभी को आगे आने के लिए उन्होने आग्रह भी कीया है ।

बैठक से ही जनकी मन्दिर, राम मदिर और जनक मन्दिर को आधार बनाकर जनकपुरको धार्मिक पर्यटकीय क्षेत्र में करने का निर्णय भी लिया गया है । इस क्षेत्र में पडने वाला तलाव को  एक दुसरे के साथ जोडकर धार्मिक रुप में परिक्रमा के आकार में निर्माण किया जाए और इसके लिए तीन अर्ब का प्रस्ताव सहित ज्ञापन पत्र भारतीय प्रम मोदी को देने का निर्णय भी लिया गया है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

बैठक में धनुषा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी कृष्ण प्रसाद ढुंगाना, स्थानीय विकास अधिकारी गुरु प्रसाद सुवेदी, जनकपुर नगरपालिका का प्रमुख विष्णु कोइराला, सडक डिभिजन कार्यालय का प्रमुख, नेपाली काँग्रेस धनुषा का सचिव सन्तोष यादव, माले समाजवादी का कौशलेन्द्र मिश्र, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com