Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक पर शकीरा के प्रशंसकों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा

 

sakiraअंतराष्ट्रीय पॉप स्टार शकीरा के सोशल साइट फेसबुक पर उनके प्रशंसकों की संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है. शकीरा सोशल साइट फेसबुक पर सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियत बन गई हैं.

शकीरा ने अपनी खुशी फेसबुक पर जाहिर की है और लिखा है कि ‘मैं इस मुकाम पर पहुंच कर बेहद खुश हूं. क्‍योंकि यह पूरी तरह से अपने दुनिया भर के प्रशंसकों से जुड़ने के बारे में है. सोशल मीडिया खासकर फेसबुक ने उनके या दूसरे कलाकारों और प्रशंसकों के साथ मुझे जोडने में अहम भूमिका निभाई है’.

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

शकीरा की पहचान, उनका प्रशंसकों के साथ संवाद और अपने व्यक्तित्व के कारण वह फेसबुक पर इतनी लोकप्रिय हो सकी हैं. दस करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शकीरा ने इस पल को और खास बनाने के लिए अपने प्रशंसकों के लिए फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है और सबको को धन्यवाद भी कहा है.

शकीरा ने  सोशल साइट्स की भी तारीफ करते हुए कहा है कि ‘यह संवाद स्‍थापित करने का बेहतर जरिया है. यहां कलाकार और प्रशंसक एक दूसरे के विचार, उनकी उपलब्धि आदि को साझा कर सकते हैं. इसी की वजह से हम तस्वीर और वीडियो आदि के जरिए एक-दसरे की जिंदगी के अनमोल पलों को भी साझा करने में कामयाब हुए हैं.’

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

शकीरा अक्सर सोशल साइट्स पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देतीं है और उनके साथ संवाद भी करती रहती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *