संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने के लिए विवेकशील साझा ने किया राष्ट्रपति से आग्रह
काठमांडू, ७ अक्टूबर । विवेकशील साझा पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से आग्रह किया है । ‘संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र सम्बद्र्धन अभियान’ संबंधी जानकारी देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष समीक्षा बास्कोटा, प्रकाशचन्द्र परियार, विमला अधिकारी, डा. सुशील साह आदि नेता ने राष्ट्रपति पौडेल से कहा कि लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को स्थायित्व प्रधान करना है तो उसका आधार स्तम्भ राष्ट्रपति, अदालत और अन्य संवैधानिक निकायों की गरिमा को भी बचाना होगा ।
विवेकशील साझा पार्टी का कहना है कि लोकतन्त्र को संस्थागत विकास और आम नागरिकों की समृद्धि के लिए संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, ऐसे संस्थाओ को दलीयकरण से बचाना होगा । संविधान को रक्षार्थ सभी दलों को सहमति में लाने के लिए भी पार्टी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है ।
स्मरणीय है, सरकार ने सिफारिश करने पर राष्ट्रपति ने एक अभियुक्त को जेल मुक्त किया है । हत्या अभियोग में आजीवन जेल सजाय में रहे अभियुक्त जेल से रिहा होने के बाद राष्ट्रपति विवादित हैं । ऐसे ही पृष्ठभूमि में विवेकशीला साझा पार्टी के नेतागण राष्ट्रपति को संवैधानिक गरिमा को स्मरण कराने के लिए राष्ट्रपति निवास पहुँचे हैं

