Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी अभिनेत्री सुजैन सोमर्स का निधन

 

वाशिंगटन,

अमेरिकी अभिनेत्री सुजैन सोमर्स का निधन हो गया। 76 वर्षीय अभिनेत्री सोमर्स ने 15 अक्टूबर की सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री सुजैन सोमर्स ने मशहूर टीवी शो थ्रीस कंपनी में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन सोमर्स के प्रवक्ता आर. कौरी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि सुजैन 23 वर्ष से अधिक समय तक ब्रेस्ट कैंसर से जूझती रहीं। सुजैन सोमर्स ने 77वें जन्मदिन से एक दिन पहले इस फानी दुनिया को अलविदा कहा। उनके परिवार में पति एलन और पुत्र ब्रूस हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com