Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औद्योगिक व्यापार मेला २०८० के तयारी में उवा संघ

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी। उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) ने छठवें औद्योगिक व्यापार मेला २०८०/मंसिर ५ से १७गते(२१ नवम्बर से ३दिसम्बर २०२३) तक १३ दिवसिय रामग्राम नगरपालिका – वार्ड नम्बर १२ कशिया शान्ति चौर में संचालन के तयारी के सम्बन्ध में अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी ने पत्रकार सम्मेलन में बताया।
कोविड-१९ और आर्थिक मन्दी लगायत विभिन्न कारण से औद्योगिक व्यापार मेला नहीं हो पाता था।
व्यापार मेला में कृषि, पर्यटन, स्थानिय उत्पादन के साथ ही सूचना तकनीकी का प्रदर्शन किए जाने की जानकारी अध्यक्ष अग्रहरी ने बताया। इस व्यापार मेला में २ सौ१० स्टल के साथ ही विभिन्न मनोरञ्जनात्मक क्रियाकलाप के माध्यम से ५ करोड रुपैयाँ बराबर के कारोबार लक्ष्य निर्धारण किया गया है।
औद्योगिक व्यापार मेला में स्थानिय, राष्ट्रिय और अन्तर्राष्ट्रिय कलाकारों के द्वारा दर्शकों आकर्षित किया जाएगा।
भगवान गौतम बुद्ध का अष्ट धातु रामग्राम स्तुप का प्रतिक और विभिन्न साँस्कृतिक झाकियां प्रस्तुत एवं प्रदर्शन किए जाने की जानकारी अध्यक्ष अग्रहरी ने बताया।
औद्योगिक व्यापार मेला २०८० को सभ्य, भव्य और आकर्षक एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न करने लिए कृषि, स्वास्थ्य, यातायात, सांस्कृतिक, स्वागत, सूचना,बाल उद्यान लगायत विभिन्न २५ उपसमिति गठन किया जाएगा। मेला अवलोकन हेतु विद्यार्थी के लिए रु.५०/- सामान्य रु.७०/- का टिकट निर्धारण किया गया है।
उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी के अध्यक्ष्ता में सम्पन्न प्रेस वार्ता कार्यक्रम में लुम्बिनी प्रदेश के नवलपरासी से प्रदेश सभा सदस्य (विधायक) बैजनाथ जयसवाल, उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगेन्द्र अग्रहरी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त, गिरीराज पाण्डे, कोषाध्यक्ष भोला पराजुली और सचिव रामकुमार गुप्ता के साथ ही सदस्य एवं व्यसायियों का गरिमामय उपस्थिति रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं सहजीकरण महासचिव तारा आचार्य ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *