Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी लीला को मुख्यमंत्री योगी ने की तारीफ

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के चर्चित मिथिला नाट्यकला परिषद के कलाकारों द्वारा अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर 11नवंवर कोजानकी लीला प्रस्तुत की गयी।इस जानकी लीला मंचन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी ने देखा। योगी ने जानकी लीला को जमकर तारीफ की तथा कलाकारों को बधाई दी । जनकपुरधाम के मेयर भी दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिए तथा 10नवंवर को गुप्तारघाट पर जानकी मंचन में भाग लेकर मिथिला नाट्यकला परिषद के कलाकारों को हौसला बढ़ाने का काम किया। प्रमेश के निर्देशन में मंचित जानकी लीला में मुकेश ठाकुर ने राम तो बिजेता कनौजिया ने सीता की भूमिका निभाई। मुकेश झा जनक, आलोक मिश्रा, लक्ष्मण तथा अनिता रानी मंडल सुनैना,मदन ठाकुर , विश्वामित्र,गंगा कांत झा पंडित कीभूमिका में थीं। सीता की जन्म से सीता स्वयंवर तथा विवाह तक ही जानकी लीला मंचित किया गया। सुनील मल्लिक म्यूजिक डायरेक्टर तथा धीरज ठाकुर डांस डायरेक्टर ने जानकी लीला को सजीवता प्रदान किए। जानकी लीला में गायक ललित कामत, सुनील मल्लिक तथा संगीता देव की गायकी को दर्शकों ने खूब पसंद की।बबलू राउत, विशाल पासवान, सोनिया मंडल,सपना साह, अंजलि मंडल,निभा यादव ने सहेली भूमिका में थी। वीरेंद्र झा,राम नारायण ठाकुर तथा ललित झा म्यूजिसियन ने जानकी लीला को जीवंत करने का काम किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *