Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेना के प्रयास से सप्तकोशी के पानी का बहाव जारी

 

kosiसेना के प्रयास से सप्तकोशी के पानी का बहाव जारी
सेना की प्राविधिक टोली द्वारा कराए गए विष्फोट से १८ घंटे के बाद पानी का बहाव खुला है । सुरक्षा के खयाल से तटीय क्षेत्रों को सतर्कता अपनाने के लिए कहा गया है । शनिवार सुबह तीन बजे सिंधुपाल चौक के मांगखा गाविस के जुरे में सप्तकोशी का पानी जाम हो जाने की वजह से खतरा उत्पन्न हो गया था किन्तु सेना के प्रयास से पानी का बहाव फिर से शुरु हो पाया है फिलहाल धीरे धीरे पानी घट रहा है । पहिरो के कारण मृत्यु होने वालों में से आठ के शव मिले हैं २० से अधिक घायल हैं । काभ्रे, रामेछाप, सिन्धुली, खोटांग, धनकुटा, सुनसरी, सप्तरी आदि जगहों में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है । कोशी बैरेज के ५६ फाटक खोले जाने की सूचना है ।इस पहिरो के कारण लगभग तीन किलोमीटर लम्बा और एक सौ मीटर गहरा और दो सौ से तीन सौ मीटर ताल बन गया है ऐसी जानकारी मिल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed