घर में आग लगने से ३ बच्चों के साथ ४ की मौत
काठमांडू, २५ नवम्बर । बर्दिया जिला गुलरिया नगरपालिका–४ तुलापुर स्थित घर में आग लगने से ३ बच्चे और एक महिला की मृत्यु हुई है । जिला पुलिस कार्यालय बर्दिया के अनुसार आग के में जल कर ७ वर्षीय बालक कृष्ण चन्द, १८ महीने के बालक किर्तिक चंद, ९ वर्षीया बालिका मानसी बुढा और ३६ वर्षीया महिला राधिका बुढा की मृत्यु हुई है ।
पुलिस नायक निरीक्षक तुलसीराम अर्याल के अनुसार आग के कारण गम्भीर घायल २७ वर्षीया करिष्मा चंद का उपचार जिला अस्पताल बर्दिया में हो रहा है । बताया गया है कि ठंड से बचने के लिए घर में आग फूका गया था, वहीं से आग ने घर को पकड लिया है । पुलिस का कहना है कि घटना संबंधी अन्य अनुसंधान जारी है ।

