Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री का दुबई भ्रमण…नेपाल एयरलाइन्स के समय में हुए बदलावके कारण ३१ यात्री छुटे

 

काठमांडू, १४ मंसिर –प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड कोप–२८ में सहभागिता के लिए नेपाल एयरलाइन्स से गए । लेकिन उनके साथ उस एयरलाइन्स में ३१ लोग और जाने वाले थे, लेकिन एयरलाइन्स के समय में हुए बादलाव के कारण ये सभी ३१ यात्री यही काठमांडू में छुट गए ।

बुधवार की रात साढ़े ९ बजे प्रधानमन्त्री प्रचण्ड सहित २५० यात्री दुबई के लिए उडेÞ । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कोप–२८ में सहभागी होंगे । नेपाल एयरलाइन्स का रात साढेÞ ११ बजे नियमित उड़ान होता है । उस अनुसार बुधवार के लिए भी उसी समय की टिकट बुकिङ हुई थी ।
लेकिन भिभिआइपी के भ्रमण के कारण विमान उक्त समय से पहले ही उड़ी । समय में बदलाव के कारण ३१ यात्री छुट गए । उन सभी यात्रियों को एयरलाइन्स ने काठमांडू के होटलों में रखा है । उन्हें गुरुवार(आज) दिनभर के फ्लाइट से दुबई भेजा जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *