फिलीपींस में आया शक्तिशाली भूकंप
काठमांडू, १७ मंसिर – फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ में ७.६ की तीव्रता के झटके लगे हैं। फिलीपींस के मिंडानाओ में शक्तिशाली भूकंप आज रात १० बजकर ३७ मिनट पर आया । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ७.६ मापी गई है। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी की गई है ।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता और स्थान को देखते हुए दक्षिणी फिलीपींस और इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी आने की आशंका है ।

