मुख्यमन्त्री जम्कट्टेलद्वारा सर्वदलीय बैठक आह्वान
काठमांडू, १७ मंसिर – बागमति प्रदेश के मुख्यमन्त्री शालिकराम जम्कट्टेल ने आज सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है । उन्होंने यह बैठक आज दोपहर १ बजे बुलाई है ।
गत बुधवार मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय हेटौँडा में प्रदेश के मंत्रियों के साथ चर्चा करने के बाद मुख्यमन्त्री जम्कट्टेल ने सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया है ।
प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक अवस्था और संसदीय समिति के विषय को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी । ये जानकारी मुख्यमन्त्री जम्कट्टेल ने दी है ।


