Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु मे युवा शक्ति संगठित, युवा संजाल का गठन

 

Yuba_Sanjal[1]मनोज कुमार ओझा,कृष्णनगर ,(कपिलवस्तु), १७ सावन ।
जिला के पश्चिमी भेग के २० गाविस के क्रियाशील युवा सूचना केन्द्र के युवाआें ने  संगठित होकर आगे बढने के लिए क्षेत्रीय युवा संजाल गठन किया है ।
युवाआें को संगठित एंव सशक्त रुपसे आगे बढने एंव हरेक निकाय मे खबरदारी करने के लिए युवा संजाल गठन किया गया । गणेशपुर स्थित लौटनराम द्रौपदी देवी मा.वि. मे सम्पन्न बैठक मे अमर पौडेल अध्यक्ष के नेतृत्व मे १३ सदस्यीय युवा संजाल का गठन किया गया । जिस के उपाध्यक्ष निरहु यादव, सचिव शारदा पन्थी, सहसचिव राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष इद्रिस पठान तथा सदस्यों मे सिर्जना न्यौपाने, डिल्लीराज तिमिल्सिना, विनोद जि.सी., रमेश कुमार यादव, सुनित कुमार चौधरी, दिपेन्द्र मणि त्रिपाठी, कौशिल्या बस्नेत एंव सविना सुवेदी को चयन किया गया । साथ ही बैठक मे दिनेश चौधरी को संस्थापक के रुप मे चयन किया गया ।
२० गाविस के सूचना केन्द्र के युवाआें के सहभागिता रहे इस बैठक में कालिका स्वावलम्बन सामाजिक केन्द्र के अध्यक्ष अरुण कुमार खडका, पूर्व अध्यक्ष सञ्जय लम्साल, खोज न्यूज टुडे हिन्दी पत्रिका के प्रकाशक एंव मधेशी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ओझा, नेपाल आदर्श बहुमुखी क्याम्पस स्ववियू सभापति विशाल गुप्ता,  कालिका के सहजकर्ता अजय कुमार चौधरी लगायत ने नव गठित पदाधिकारियो को सफल कार्यकाल का शुभकामना देते हुए जिले मे ही नमूना कार्य होने की वात कही । वक्ताआें ने युवाशक्ति को सकारात्मक पक्ष के तरफ एकत्रित होकर संजाल को महत्वपूर्ण भूमिका खेल्ने पर  जोड दिया ।
गणेशपुर गाविस मे गठित जनसेवा युवा सूचना केन्द्र के आयोजन तथा कालिका स्वावलम्बन सामाजिक केन्द्र एंव गणेशपुर गाविस के सहकार्य मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे जिला प्रशासन कार्यालय के गणेश बहादुर कार्की, नेवि संघ क्षेत्र नं. ५ के क्षेत्रीय सभापति बालकृष्ण भुसाल, समाजसेवी आलोक ओझा, माधव घिमिरे लगायत क्षेत्र नं. ४ और ५ अन्तर्गत २० गाविसओं के सौ से अधिक युवा युवतीयों की सहभागिता रही । कार्यक्रम अमर पौडेल के अध्यक्षता एंव रोमलाल खनाल के संचालन मे सम्पन्न हुआ     ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *