Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे दलितों का ‘अन्तरक्रिया कार्यक्रम’ सम्पन्न

 

h1कैलास दास,जनकपुर , साउन २३ । दलित को अपना हक अधिकार तथा समावेसी करने के लिए ‘दलितो का जिला स्तरीय अन्तरक्रिया कार्यक्रम’ गुरुवार को सम्पन्न हुआ है ।

जिला विकास समिति धनुषा द्वारा जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में दलित के क्षेत्र में काम करने वाले संघ संस्था, राजनीतिक दल का प्रतिनिधि तथा महिलाओं की सहभागीता थी । कार्यक्रम मे वक्ताओं ने दलित के क्षेत्र में काम करने वाले सम्बन्धित निकाय दलित के अधिकार से वञ्चित कर रहे कई सारे उदाहरण पेश किये थे । सहभागीयो ने यह भी कहा कि जिला विकास समिति ही इस कार्यक्रम में विभेदपूर्ण तरिका से सहभागी करवाया है । जो दलित अपना अधिकार के बारे में नही जनता है वह समावेसी के बारे में क्या जानेगा ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश में मधेशवादी पार्टी सत्ता से बाहर, कृष्ण प्रसाद यादव बहुमत हासिल किए

कार्यक्रम के बारे में स्थानीय विकास अधिकारी गुरु प्रसाद सुवेदी ने कहा आखिर क्यो दलित ही पिछे है ।  क्या कारण है जो दलित आगे नही उठ पा रहा है । इस विषय को पञ्चवर्षिय आवधिक योजना मेंं रखना है । उन्होने यह भी कहा कि सीप विकास की कमी, जनचेतना अभिवृद्धि में कमीु, अशिक्षित, आर्थिक स्थिति मजबुत नही होना जैसा कारण है । और इन सभी को पञ्चवर्षिय आवधिक योजना में रखना है ।

यह भी पढें   महोतरी जिला में डूबकर चार बालिका की मृत्यु

h2उसी प्रकार जिला विकास समिति महासंघ का हेमराज लामिछाने ने दलितो को उत्थान के लिए यह अन्तरक्रिया कार्यक्रम रखा गया है । इस कार्यक्रम में दलित अपना अधिकार एवं समावेसी के लिए खुलकर बोले । जब तक आप लोगों का आवाज बाहर नही जाऐगा अधिकार सुनिश्चित नही होगा ।

कार्यक्रम में युनिसेफ के इन्दिरा कोइराला, नियुसेफ क्षेत्रीय कार्यालय भरतपुर के अनिता दहाल, जिविस महासंघ का विष्णु नेपाल, उद्धव खड्का, नम्रता ढुंगेल सहित का व्यक्तिओं को सहभागिता था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *