Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा में विवाद …राजेन्द्र महतो ने केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का किया बहिष्कार

 

काठमांडू,मंसिर २४ – लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) में विवाद बढ़ गया है । अध्यक्ष महन्थ ठाकुर प्रति असन्तुष्टि जताते हुए वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का बहिष्कार किया है ।
राष्ट्रीय सभा निर्वाचन, पार्टी संगठन के साथ ९ एजेण्डा पर चर्चा करने के लिए रविवार की सुबह ११ बजे अनुपम फुडल्याण्ड में बैठक बुलाई थी ।
लेकिन बैठक शुरु होने से पहले ही महतो ने अपने नहीं आने की खबर की । केन्द्रीय समिति विस्तार के क्रम में बहुत से पुराने नेता छुट गए हैं महतो का कहना है कि उन सभी को समेटना चाहिए और अपनी इस बात को लेकर उन्होंने अड़ान ले लिया है ।
महतो ने तर्क दिया कि इससे पहले जो कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें अध्यक्ष ठाकुर ने कहा था कि वो इस मुद्दें को सम्बोधन करुँगा और अभी तक नहीं किया तो इस बैठक में जाने का कोई औचित्य ही नहीं है ।
महतो के साथ ही आज की बैठक में नेता अनिल कुमार झा भी अनुपस्थित थे ।
अध्यक्ष ठाकुर ने गत असोज में शीर्ष नेताओं के परिवार के सदस्यों को पदाधिकारी बनाते हुए केन्द्रीय समिति विस्तार किया था । ३११ सदस्यीय केन्द्रीय समिति में ६३ पदाधिकारी थे । १५उपाध्यक्ष, १६ महासचिव, ८ सहमहासचिव और ११ सचिव थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com