Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा सदस्य अमरेश सिंह द्वारा दायर किए गए रिट पर नहीं हुई सुनवाई

 

काठमांडू, मंसिर २७– सर्वोच्च अदालत में एनसेल शेयर खरीद बिक्री प्रकरण के विरुद्ध प्रतिनिधि सभा सदस्य अमरेशकुमार सिंह ने रीट दर्ता की थी जिसकी कल मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन नहीं हुई ।
शुक्रबार को ही दर्ता हुई रिट निवेदन रविवार से लगातार तीन दिन तक नहीं देखा गया है । न्यायाधीश प्रकाशकुमार ढुंगाना के एकल इजलास में परे रिट निवेदन में बारी नहीं आई । न्यायाधीश ढुंगाना के इजलास में २५ थान मुद्दा है जिसमें से १३ मुद्दा को देखा नहीं गया है ।
सात वर्ष पहले १ खर्ब ४४ अर्ब में एनसेल के ८० प्रतिशत शेयर खरीद कर मलेसिया के आजियाटा कम्पनी ने अभी हाल ही में नेपाली संस्थापक रहे बेलायती कम्पनी स्पेक्ट्रेलाइट युके को ६ अरब ५० करोड़ में बेच दिया जिसके बाद से ही एनसेल विवाद में आई है । इस विवाद को लेकर तथा कानूनी प्रक्रिया में काम नहीं होने के कारण प्रतिनिधिसभा सदस्य सिंह ने रिट दायर की थी ।
रिट निवेदक सांसद सिंह ने प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद के कार्यालय, सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय, नेपाल दूर सञ्चार प्राधिकरण, कम्पनी रजिष्ट्रार कार्यालय, आन्तरिक राजश्व विभाग और एनसेल को विपक्षी बनाकर शुक्रवार दर्ता की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com